16 अक्तू॰ 2019

पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से ज़्यादा कुपोषित बच्चे भारत में

ताज़ातरीन आंकड़ों में कहा गया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से ज़्यादा कुपोषित बच्चे भारत में हैं। अरे भारत महाशक्ति बनने जा रहा है और आप आंकड़े पेश कर रहे हो। हमें राॅफेल से क्या लेना? आने वाले समय में हम स्वदेशी अस्त्र-शस्त्रों से दुश्मनों के छक्के छुड़ाएँगे। देख लेना। 
मूर्ख हो सब्बे-सब्ब...! इन तीनों देशों की आबादी को जोड़ लो। ये हुई-355 मिलियन। चलो विवरण बताए देते हैं- नेपाल की 27 मिलियन, पाकिस्तान की 177 मिलियन, बांग्लादेश की 151 मिलियन और भारत की आबादी 1211 मिलियन है। समझे के समझाए? नहीं समझे ! अरे खोत्तों 355 मिलियन से ज़्यादा तो हमारे भारतीय फुटपाथों पर सोते हैं। आपके आँकड़ों से हमें विश्व का नंबर वन महाशक्ति देश बनने से कोई नहीं रोक सकता। 


वैसे एक बात और सुन लो ! वह बात यह है कि हमारे यहाँ बच्चे किसी भी राजनीतिक दल के घोषणा-पत्र का हिस्सा कहाँ बनते हैं? अब आप ही बताइए, जो बच्चे कुपोषित हैं भी, उन्हें कौन-सा पौष्टिक आहार चाहिए? हाँ, उन्हें और उनके परिवार को हम प्रतिदिन फोकट का 1.5 जीबी डेटा न दें? 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

यहाँ तक आएँ हैं तो दो शब्द लिख भी दीजिएगा। क्या पता आपके दो शब्द मेरे लिए प्रकाश पुंज बने। क्या पता आपकी सलाह मुझे सही राह दिखाए. मेरा लिखना और आप से जुड़ना सार्थक हो जाए। आभार! मित्रों धन्यवाद।